फिल्मों में खुद स्टंट करते हैं ये सेलेब्रिटीज


By Akanksha Jain20, Jan 2024 02:53 PMjagran.com

असली खतरों के खिलाड़ी

आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों में एक्शन सीन्स को खुद परफॉर्म करना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में कई हसीनाओं का नाम भी शामिल है।

अजय देवगन

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन को आज हर कोई जानता है। आपको बता दें कि फिल्म सिंघम में एक्टर ने सारे सीन खुद ही परफॉर्म किए हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को कई लोग खिलाड़ी के नाम से भी जानते हैं। एक्टर को फिल्मों में खुद स्टंट करना ही पसंद है।

ऋतिक रोशन

इस लिस्ट में शानदार एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। फिल्म वार और बैंग-बैंग में एक्टर ने खुद ही एक्शन सीन किए थे।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी 2 में खुद ही सारे स्टंट सीन किए थे। एक्टर का डांस भी हर किसी को बहुत पसंद है।

कटरीना कैफ

वहीं अब बात की जाए बॉलीवुड की हसीनाओं की तो कटरीना कैफ ने टाइगर की सीरीज, बैंग-बैंग जैसी फिल्मों में खुद ही स्टंट किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने मैसी कॉम और डॉन में खुद ही स्टंट किए थे।

दीपिका पादुकोण

ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण ने खुद ही सारे स्टंट सीन परफॉर्म किए थे। एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ