‘Down To Earth’ हैं बॉलीवुड की ये हस्तियां


By Akanksha Jain17, Mar 2024 11:54 AMjagran.com

डाउन टू अर्थ हैं ये हस्तियां

बॉलीवुड हस्तियों के पास दौलत और शौहरत की बिल्कुल भी कमी नहीं होती है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो डाउन टू अर्थ हैं, यानी जिसमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है।

सोनू सूद

फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सोनू सूद असल जिंदगी में कोरोनाकाल में सबके लिए मसीहा साबित हुए थे। आज भी वो लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।

शाह रुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाह रुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर कभी भी अपने फैंस को नीचा नहीं दिखाते हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहीं हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के कमेंट्स का भी रिप्लाई देती हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

आमिर खान

लाखों-करोड़ों की दौलत होने के बाद भी आमिर खान सादगी भरे अंदाज में नजर आते हैं। एक्टर अपने फैंस के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं।

सुष्मिता सेन

इस लिस्ट में 1994 की मिस यूनिवर्स यानी सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस लोगों से बहुत पोलाइटली बात करती हैं।

विद्या बालन

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। विद्या अपने फैंस को बिल्कुल घमंड नहीं दिखाती हैं।

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर हमेशा अपने फैंस से मुस्कुराकर मिलते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ