खराब ऑडिशन की वजह से एक्टर्स के हाथ से निकली हिट फिल्में


By Akanksha Jain25, Mar 2024 11:46 AMjagran.com

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं कभी पर्सनल लाइफ की वजह से तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से।

फिल्मों के ऑडिशन

फिल्म की कास्ट कंफर्म होने से ऑडिशन किए जाते हैं और फिर कास्ट का चयन होता है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें खराब ऑडिशन की वजह से हिट फिल्मों से हाथ धोना पड़ा।

कृति सेनन

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हाथ धोने पड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनन ने ऑडिशन दिया था, लेकिन फिल्म के लिए कृति का सिलेक्शन नहीं हो पाया था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भी 3 इडियट्स फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए फिर करीना को चुना गया था।

विक्की कौशल

इस लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी शामिल है। एक्टर ने भाग मिल्खा भाग के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन फिर फिल्म बाद में फरहान अख्तर को ऑफर हुई।

वरुण धवन

वरुण धवन ने धोबी घाट फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। इस फिल्म के लिए वरुण का सिलेक्शन नहीं हो पाया था।

विजय वर्मा

विजय वर्मा ने भी काई पो चे फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। मेकर्स को विजय वर्मा के लिए फिल्म में परफेक्ट रोल नहीं लगा था।

जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत को भी अपने यंग एज में इश्किया फिल्म ऑफर हुई थी। अच्छा ऑडिशन होने के बाद भी उन्हें रोल नहीं मिल पाया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ