बॉलीवुड स्टार हमेशा ही अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी इंगेजमेंट रिंग की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की है। आलिया की इंगेजमेंट रिंग 3 करोड़ की है।
दीपिका पादुकोण की शादी रणवीर सिंह से हुई है। एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग की कीमत 2.7 करोड़ है।
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग की कीमत 2.1 करोड़ है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के चर्चे हर जगह हुए थे। एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग 1 करोड़ की है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल में से एक हैं। एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1 करोड़ है।
सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। इंगेजमेंट के दिन एक्ट्रेस ने 90 लाख की अंगूठी पहनी थी।
इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग की कीमत 7.4 लाख है।