40 में जवां दिखने के लिए करें अपनाएं Bebo का वर्कआउट रूटीन


By Akanksha Jain03, Apr 2024 04:54 PMjagran.com

बॉलीवुड की बेबो

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान को आज किसी भी परिचय की जरूरत नहीं हैं। करीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

करीना कपूर की फिटनेस

करीना कपूर खान हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको करीना कपूर की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

40 में भी दिखती हैं जवां

करीना कपूर 43 साल हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है। एक्ट्रेस इस उम्र में भी जवां दिखती हैं।

अपनाएं फिटनेस रूटीन

अगर आप भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखना चाहती हैं तो आप करीना कपूर खान के फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

योग करना है जरूरी

करीना कपूर खान जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तो करती हैं साथ ही साथ एक्ट्रेस योग करना भी पसंद करती हैं। करीना आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

चक्रासन करती हैं करीना

चक्रासन आपकी रीढ़, पीठ की मांसपेशियों और स्नायुबंधन को फैलाता और मजबूत करता है, जो आपकी रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ बनती है। 

बेबो को पसंद है सूर्य नमस्कार

रोजाना सूर्य नमस्कार करने के अनेक फायदे हैं। सूर्य नमस्कार करने से बॉडी पोस्चर सही होता है, मानसिक शांति मिलती है और भी कई लाभ हैं।

डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस

खुद को फिट रखने के लिए करीना कपूर डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर फोकस करती हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस रूटीन को अपनाएं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ