घुंघराले बालों में हुस्न की मलिका लगती हैं ये हसीनाएं


By Akanksha Jain01, Apr 2023 03:57 PMjagran.com

कर्ली हेयर्स

लड़कियों की सुंदरता उनके बालों से होती है। आज हम उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानेंगे जो अपने घुंघराले बाल की वजह से फेमस हैं।

कंगना रनोट

कंगना रनोट हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर तारीफे बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस के कर्ली हेयर पर सारा जमाना फिदा है। 

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के घुंघराले बाल उनके लुक्स को और अट्रैक्टिव बनाते हैं।

सान्या मल्होत्रा

फिल्म दंगल से सबको अपना दिवाना बनाने वाली सान्या मल्होत्रा के बाल भी कर्ली हैं। एक्ट्रेस के बाल उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हैं।

मिथिला पालकर

वेब सीरीज के जरिए लाइम लाइट में आने वाली एक्ट्रेस मिथिला पालकर अपने वालों को कभी भी स्ट्रेट नहीं करती। एक्ट्रेस के कर्ली हेयर बेहद खूबसूरत हैं।

नित्या मेनन

साउथ की एक्ट्रेस नित्या मेनन के भी कर्ली हेयर हैं। एक्ट्रेस का हर लुक को उनके बाल शानदार बना देते हैं।

जूही चावला

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस जूही चावला के भी कर्ली हेयर हैं। एक्ट्रेस पर हर लुक गजब लगता है।

अदा शर्मा

अदा शर्मा अपनी खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। उनके बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ