बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं। जो कि मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट का ताज अपने सिर सजा चुकी हैं। और देश का नाम भी रोशन कर चुकी हैं।
आज हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। ये खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस पहली भारतीय महिला थीं।
साल 2000 में बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता मिस यूनिवर्स की विनर रहीं। दूसरी बार अभिनेत्री ने ब्यूटी पेजेंट का ताज पहन देश का नाम रोशन किया।
21 साल के बाद चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए गौरवशाली पल था।
साल 2004 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता भी मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहन चुकी हैं। इसी साल वो मिस यूनिवर्स की टॉप 10 अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग भी 1999 में मिस इंडिया यूनिवर्स की विनर रह चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।