बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर तरह की एक्ट्रेसेज हैं। वही इनमें से ऐसी भी बहुत सी हसीनाएं हैं जो कि हर तरह के रोल में एकदम फिट बैठती हैं।
तो आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के नाम की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिन्होंने ऑनस्क्रीन खूंखार विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।
बॉलीवुड की दिग्गज तब्बू ने अंधाधुन, मकबूल और हैदर जैसी फिल्मों में विलेन के शानदार रोल निभाए हैं।
90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में नेगेटिव रोल प्ले किया था।
बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 'रेस' फिल्म में खतरनाक विलेन के किरदार में दर्शकों का दिल जीत ले गई थीं।
शानदार अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म 'इश्कियां' में खूंखार विलेन के किरदार में नजर आई थीं। डीवा अपने रोल में फिट लग रही थीं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 'एतराज' मूवी में जबरदस्त खलनायिका की भूमिका अदा की थी।
अभिनेत्री बिपाशा बसु फिल्म 'जिस्म' और 'राज 3' में विलेन की किरदार निभाया था। दोनों फिल्मों में बिपाशा के खतरनाक अंदाज में नजर आई।