नथ पहनकर इन हसीनाओं ने लूटे दिल


By Akanksha Jain21, Mar 2023 03:17 PMjagran.com

ट्रेडिशनल लुक

ट्रेडिशनल लुक बिना नथ के अधूरा लगता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को नथ पहनकर पूरा किया है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का हर लुक फैंस का दिल जीत लेता है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में नथ कैरी की है और उनके लुक्स बेहद शानदार रहे।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर फिलहाल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने ये लुक कव्वाली नाईट के दौरान कैरी किया था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपने शादी के लुक को इस नथ से और अट्रैक्टिव बनाया था। अनुष्का के आलावा भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी शादी के दिन नथ कैरी की थी।

हिना खान

छोटे परदे की बड़ी स्टार हिना खान अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिना खान का भी ये ट्रेडिशनल लुक बेहद शानदार लग रहा है।

कृति खरबंदा

शादी में जरूर आना हो या फिर हाउसफुल 3 कृति खरबंदा ने दोनों फिल्मों में अपने ट्रेडिशनल लुक को नथ से पूरा किया था।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल लुक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद है। एक्ट्रेस का ये ओवरऑल लुक भी बेहद खूबसूरत लग रहा है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ सिंपल और सोबर नाथ कैरी की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Bhojpuri Actress Poonam Dubey के कातिलाना लुक्स के दीवाने हैं फैंस