Bollywood Actresses Mom 2022:Alia से Bipasha तक साल 2022 में एक्ट्रेसेज बनी मां


By Shradha Upadhyay05, Dec 2022 07:41 PMjagran.com

ये एक्ट्रेसेज बनी माँ

इस साल 2022 में बॉलीवुड समेत तमाम स्टार्स माँ बनी हैं। आइये जान लेते हैं किन स्टार्स के घर गूंजी नन्हें मुन्ने की किलकारियां।

आलिया भट्ट

अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सबको चौंका देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल में एक बेटी की मां बनी हैं। डीवा ने अपनी बेटी का नाम Raha रखा है।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन बिपाशा भी साल 2022 में एक बेटी की माँ बनी हैं। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद माँ बनी हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने भी इसी साल अगस्त महीने में एक बेटे की माँ बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम ' वायु' रखा है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल भी इसी साल सेरोगेसी के जरिये एक बेटी की माँ बनी हैं। डीवा की नन्ही परी का नाम 'मालती' है।

देविना बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी हाल में एक दूसरी बेटी की माँ बनी हैं।

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह भी इसी साल एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया है।

काजल अग्रवाल

सिंघम में नजर आ चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे की माँ बनी हैं। काजल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

All Photo Credit : Instagram

AYESHA: मिलिए 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' सॉन्ग की वायरल गर्ल आयशा से