मानसून में पहनें बॉलीवुड हसीनाओं की तरह हल्की साड़ियां


By Akanksha Jain22, Jul 2024 05:00 PMjagran.com

मानसून में पहनें साड़ियां

अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं और मानसून में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड हसीनाओं की तरह ही लाइट साड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।

रेनबो जॉर्जेट साड़ी

आलिया भट्ट की ये रेनबो जॉर्जेट साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी को ब्लू ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी

मानसून में फ्लोरल साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। दीपिका पादुकोण की ये साड़ी बहुत प्यारी लग रही है।

ट्रांसपेरेंट साड़ी लुक

अवनीत कौर की ये पर्पल ट्रांसपेरेंट साड़ी यंग गर्ल्स पर खूब जचेगी। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ मैचिंग का ब्लाउज पेयर किया है।

साटन साड़ी करें स्टाइल

साटन साड़ी भी आप मानसून के मौसम में कैरी कर सकती हैं। पिंक कलर की हंसिका मोटवानी की ये साड़ी शानदार लग रही है।

शिफॉन साड़ी लुक

साउथ स्टार श्रीलीला की ये शिफॉन साड़ी भी काफी शानदार लुक दे रही है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

मिरर वर्क बॉर्डर

रश्मिका मंदाना की ये येलो साटन साड़ी में बॉर्डर पर मिरर वर्क लेस लगी है, जो लुक में चार चांद लगा रही है।

सिंपल प्लेन साड़ी

जाह्नवी कपूर की ये प्लेन ग्रीन साड़ी भी काफी अट्रैक्टिव लग रही है। आप भी एक्ट्रेस की तरह ही कंट्रास्ट ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ