इन बॉलीवुड हसीनाओं के इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स


By Shradha Upadhyay23, Aug 2024 01:02 PMjagran.com

बॉलीवुड हसीनाएं फॉलोअर्स

बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इनमें से किसी की फैन फॉलोइंग ज्यादा होती है तो किसी की कम। ऐसे में आज हम आपको उन हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में पहला नाम आता है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। इंस्टाग्राम पर डीवा को 91.8 मिलियन मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

श्रद्धा कपूर

स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर ने हाल में फिल्म रिलीज के बाद अपने फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा करते हुए नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग कर ली है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 91.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट

बी-टाउन की हिट हसीना आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर 85.2 मिलियन लोगो फॉलो करते हैं। अभिनेत्री के लुक्स और एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं।

कटरीना कैफ

इंडस्ट्री की एक्शन क्वीन कटरीना कैफ को इंस्टा पर 80.4 मिलियन यूजर्स चाहते हैं। अभिनेत्री की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हैं।

दीपिका पादुकोण

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण को भी फैंस खूब प्यार करते हैं। इंस्टाग्राम पर डीवा को 79.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी भी फैंस की चहेती एक्ट्रेसेज में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 35.3 मिलियन हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ