महिलाओं को सिल्क साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। ये दिखने में काफी एलिगेंट और क्लासी लगती हैं। साथ ही, सिल्क साड़ी हर मौके को खास बना देती हैं।
अगर आप सिल्क साड़ी के साथ कुछ नया लुक करना चाहती हैं, तो हाई नेक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए सेलेब्स के हाई नेक ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पेच वर्क हाई नेक ब्लाउज कैरी किया है। इसे आप सिल्क साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह आपको डिफरेंट लुक देगा।
अगर आप किसी पार्टी के लिए ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो दीपिका के इस मिरर वर्क हाई नेक ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं। यह आपके लुक को काफी ब्यूटीफुल बना देगा।
शादी फंक्शन में सिल्क साड़ी के साथ जान्हवी कपूर जैसा हैंडवर्क हाई नेक ब्लाउज जरूर ट्राई करें। यह आपके लुक को और खूबसूरत बना देगा।
शिल्पा शेट्टी का पर्ल वर्क हाई नेक ब्लाउज ट्रेंडी के साथ ही स्टाइलिश भी है। इसे आप अपनी सिल्क साड़ी के साथ पेयर करके महफिल की जान बन सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को हैवी नहीं रखना चाहती हैं, तो करिश्मा का ये सिंपल हाई नेक ब्लाउज पहनें। इसमें आप सबसे हटके और गॉर्जियस नजर आएंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram