बॉलीवुड सितारों की ये आदतें है अजीब, सुनकर लगेगा बड़ा झटका


By KARISHMA LALWANI19, Mar 2023 04:48 PMjagran.com

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि उन्हें प्रैंक करना बहुत पसंद है। वह अक्सर अपने को-स्टार्स के हाथ पर थूकते हैं।

रेखा

एक्ट्रेस रेखा की कांजीवरम साड़ी के लव के बारे में सभी लोग जानते हैं। वह चॉकलेट शेड लिप्सटिक को लेकर एडिक्टेड हैं और जब भी बाहर निकलती हैं, तो इसी शेड को लगाती हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर कॉफी लवर हैं। उन्हें कॉफी इतनी पसंद है कि वह दिनभर में कम से कम 10 कप कॉफी तो पी ही जाते हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर को बार-बार नाखून चबाने की आदत है।

विद्या बालन

विद्या बालन साड़ियों की शौकीन हैं। उनके पास 800 से ज्यादा साड़ियों के कलेक्शन हैं।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम को जहां बाइक कलेक्शन का अच्छा शौक है, तो वहीं बार-बार पैर हिलाने की बुरी आदत है।

जितेंद्र कपूर

हर किसी की कुछ न कुछ अजीब या बुरी आदत है, लेकिन जितेंद्र कपूर के मुकाबले वह कुछ कम है। इस दिग्गज अभिनेता को बाथरूम में पपीता खाना पसंद है।

शाह रुख खान

अभिनेता शाह रुख खान फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराने से हिचकिचाते नहीं हैं। मगर उन्हें खाते वक्त फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं है। ऐसा करने पर उन्हें गुस्सा आ जाता है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी को हर 15 मिनट में पैर धोने की आदत है।

सलमान खान

सलमान खान को साबुन कलेक्ट करने की आदत है। उन्हें ये इतना पसंद है कि उनके पास अलग-अलग वैरायटी के साबुन हैं।

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी बनने वाली है मां, जानें सच