बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें हृदय संबंधी समस्याएं थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज हम आपको डायरेक्टर और एक्टर मनोज कुमार के फिल्मी करियर के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड को अपनी फिल्मों से बेहतरीन योगदान दिया और उन्हें पीक पर पहुंचाया। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।
मनोज कुमार ने जितनी भी फिल्में कीं, उन सभी में भारतीयता, देशप्रेम और सादगी को अहम स्थान दिया। देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के मामले में वे हमेशा टॉप पर रहे।
यह फिल्म मनोज कुमार ने डायरेक्ट की थी, जिसमें वे खुद मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी और विदेशों में बसे भारतीयों पर आधारित थी।
यह फिल्म उस समय आई थी जब भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई थी। रोटी कपड़ा और मकान फिल्म में यही दिखाया गया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
यह फिल्म 1967 में आई थी। उपकार फिल्म में मनोज कुमार ने भारत की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को उन्होंने खुद डायरेक्ट किया था, जिसे फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
मनोज कुमार ने 1965 में आई इस फिल्म में शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मनोज कुमार की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
मनोज कुमार का जन्म ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर एबटाबाद में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बाद में उनका परिवार दिल्ली आ गया था।