आजकल हर इंडस्ट्री में रीमेक फिल्मों और गानों का काफी क्रेज चल रहा है। दर्शक भी इनको काफी पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड गाने बताएंगे जो पंजाबी गानों के रीमेक हैं।
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का गाना 'हौली हौली' पंजाबी सांग का रीमेक है। इसे गैरी संधू ने 'ये बेबी' नाम से रिलीज किया था।
90 के दशक का टॉप पंजाबी गाना 'तारे गिन गिन; पंजाबी सांग है। सुखबीर और एक्का सिंह के इस गाने को फिल्म 'हिंदी मीडियम' में दिखाया गया था।
कटरीना और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' का फेमस सांग 'काला चश्मा' हर किसी को याद होगा। इस ओरिजनल सांग के सिंगर अमर अर्श थे।
श्रद्धा कपुर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओके जानू' में फिल्माया गया सांग 'इन्ना सोणा क्यों रब ने बनाया' भी पंजाबी गाने का रिक्रिएट वर्जन है। इसे पंजाबी के फेमस सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली से लिया गया है।
फिल्म तुम्हारी सुलु से लिया गया विद्या बालन पर फिल्माया गया गाना 'बन जा तू मेरी रानी' भी पंजाबी गाने का रीमेक है। दोनों गाने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने गाए हैं।
'हाई हील पे नच्चे' हनी सिंह का ओरिजनल सांग है। जिसे फिल्म 'की एंड का' में रिक्रिएट किया गया है। दोनों ही गाने शानदार हैं।