बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन फिल्में रिलीज होती हैं। जिनमें से कुछ हिट और कुछ फ्लॉप रहती हैं। लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट दिखाएंगे। जो कि सिनेमाघरों में लंबे समय तक चली थीं।
शाह रुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डीडीएलजे' करीब 20 साल तक मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में लगी रही थी।
अमिताभ बच्चन की सुपर डुपर हिट मूवी 'शोले' भी कई सालों तक थियेटर्स में चली थी। फैंस आज भी फिल्म के डायलॉग नहीं भूल पाए हैं।
साल 1960 में रिलीज हुई मूवी मुगले आजम करीब 150 हफ्ते तक सिनेमाघरों में टिकी रही थी।
भाग्यश्री और सलमान खान की शानदार फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सिनेमाघरों में 50 हफ्ते पूरे किए थे।
ऋतिक रोशन अमीषा पटेल स्टारर सुपरहिट मूवी 'कहो न प्यार है' करीब 1 साल तक थियेटर्स में लगी रही थी।
इस लिस्ट में बेस्ट और सबसे अधिक कमाई वाली रोमांटिक फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का नाम भी शामिल है। यह मूवी भी सिनेमाघरों में काफी समय तक लगी रही थी।