गंभीर रोगों की ओर इशारा करते हैं शरीर के ये बदलाव


By Farhan Khan20, Aug 2024 12:57 PMjagran.com

छोटी-मोटी समस्या

अक्सर हम शरीर में होने वाली छोटी-मोटी समस्या को इग्नोर कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

शरीर में होने वाले बदलाव

आज हम आपको शरीर में होने वाले कुछ ऐसे बदलाव के बारे में बताएंगे। जो गंभीर रोगों की ओर इशारा करते हैं। आइए इन बदलाव के बारे में जानें।

अचानक वजन कम होना

अगर आपका वजन अचानक से कम हो रहा है, तो ये डायबिटीज, थायरॉयड डिसऑर्डर या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।

तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

इसके साथ यह स्ट्रेस डिसऑर्डर का भी लक्षण हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ताकि आप सेहतमंद रह सकें।

सांस फूलना

अगर आपका हल्के-फुल्के काम में ही सांस फूल रहा है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको अस्थमा है।

ठीक से नींद न आना

अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आ रही है, तो इसके चलते आपको हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती है।

डिप्रेशन के शिकार

इसके साथ ही मूड भी चिड़चिड़ा होने लगता है। यहां तक कि आपका डिप्रेशन का सामना करना पड़ सकता है।

पर्याप्त नींद लें

इन सभी समस्याओं से बचने के लिए रात में पर्याप्त नींद लें। अगर नींद नहीं आ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये सभी समस्याएं आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इन पर वक्त रहते काबू पाए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com