Animal से पहले इन फिल्मों में दिखा बॉबी देओल का विलेन रोल


By Shradha Upadhyay24, Nov 2023 05:23 PMjagran.com

एनिमल

अगले महीने 1 नवंबर को रणबीर कपूर स्टारर, रश्मिका और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने जा रही है।

विलेन रोल

इस फिल्म में बॉबी देओल खतरनाक विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी बॉबी देओल ने कई फिल्मों में धांसू नेगेटिव रोल निभाए हैं।

बादल

एक्टर ने साल 2000 में 'बादल' फिल्म में बादल नाम के आतंकवादी का शानदार रोल प्ले किया था।

शाका लाका बूम बूम

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म में भी अभिनेता नेगेटिव अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में कंगना रनौत भी नजर आई थीं।

बिच्छू

इसी साल 2000 में आई फिल्म 'बिच्छू' में भी बॉबी देओल ने 'जीवा' नाम के खतरनाक विलेन का किरदार निभाया था।

लव हॉस्टल

साल 2022 में आई फिल्म 'लव हॉस्टल' में बॉबी देओल का खूंखार विलेन रोल देखने को मिला था।

एनिमल

वही अब एनिमल में एक्टर का खतरनाक विलेन रोल देखने को मिलेगा। ट्रेलर में उनके लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ