आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या से कई लोग परेशान हैं। इस समस्या के बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इन फूड्स को डाइट शामिल करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर मरीजों को कई चीजों की खाने की मनाही होती है। ऐसे लोगों को सोडियमयुक्त पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए।
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एमिनो एसिड के गुण होते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।
दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम पाया जाता है। इसमें पोषक तत्वों की भी अधिकता होती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट का गुण होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काफी लाभदायक होता है।
गाजर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पालक, गोभी और केले का सेवन कर सकते हैं।
कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ