Varun Dhawan जैसी फिटनेस है पाना, अपनाएं यह रूटीन


By Shradha Upadhyay24, Apr 2024 02:23 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जन्मदिन

बॉलीवुड के शानदार एक्टर वरुण धवन आज 24 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनको जमकर बधाई दी जा रही हैं।

फिटेनस फ्रीक वरुण धवन

अभिनेता एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसका अंदाजा आप उनकी फिट बॉडी को देखकर लगा सकते हैं।

वरुण धवन फिटनेस टिप्स

यदि आप भी वरुण धवन जैसी बॉडी पाना चाहते हैं। तो उनके फिटनेस टिप्स को फॉलो करके उनके जैसी फिजिक को पा सकते हैं।

चीनी से दूर

अभिनेता की फिटनेस का राज है कि वो मीठी चीजों से खुद को दूर रखते हैं। मीठे की क्रेविंग होने पर वो उसकी जगह कुछ प्राकृतिक मीठी चीजें खा लेते हैं।

ब्रेकफास्ट में ये खाएं

वरुण अपने दिन की शुरुआत नाश्ते में एक कप कॉफी अंडे या ऑमलेट खाकर करते हैं। इससे उनकी बॉडी में पूरे दिन एनर्जी रहती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

एक्टर ने खुद बताया था कि वो वेट बेलेंस करने के लिए 14 से 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं। और इसे वो कई सालों से अपना रहे हैं।

इंटेंस वर्कआउट

वरुण खुद को एकदम फिट रखने के लिए जिम जाकर इंटेस वर्कआउट करते हैं। जिसमें बॉडी वेट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और इसके अलावा योगा और मार्शल आर्ट भी शामिल है।

लंच/डिनर

अभिनेता को घर का बना मां के हाथ का खाना बेहद पसंद हैं। लंच में वरुण चिकन और हरी सब्जियां और चपाती खाते हैं। डिनर में सिर्फ चिकन या हरी सब्जियां लेते हैं।

बॉलीवुड एक्टर्स की ऐसी ही फिटनेस टिप्स के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Arti Singh के संगीत में दिखा TV सितारों का जलवा