तुषार कपूर ने इन कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को खूब किया एंटरटेन


By Priyam Kumari20, Nov 2025 10:31 AMjagran.com

बी-टाउन के पॉपुलर एक्टर

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर तुषार कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार और मजेदार एक्टिंग के लिए वह दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

Tusshar Kapoor की फिल्में

तुषार कपूर ने 2000 के दशक से दर्शकों के दिलों पर राज किया। एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं तुषार की फिल्मों पर।

क्या कूल हैं हम (2005)

फिल्म क्या कूल हैं हम में तुषार कपूर के करियर की सबसे मशहूर कॉमेडी में से एक बनी। रोमांस और कॉमेडी के मिश्रण में तुषार की एक्टिंग ने फिल्म को युवा दर्शकों के बीच सुपरहिट बना दिया।

गोलमाल (2006)

फिल्म गोलमाल में तुषार का लकी वाला किरदार दर्शकों के दिल में बस गया। बिना बोले बात और अभिव्यक्ति के जरिये उन्होंने कॉमेडी में जो कमाल किया, वही उन्हें इस फ्रेंचाइजी का स्टार बना गया।

गोलमाल रिटर्न्स (2008)

2008 में आई फिल्म गोलमाल रिटर्न्स में भी तुषार का नॉन-वर्बल ह्यूमर खूब चला। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें कई सीन को आइकॉनिक बना दिया।

गोलमाल 3 (2010)

गोलमाल के तीसरे पार्ट में भी तुषार कपूर खूब चमके। फिल्म का लकी कैरेक्टर और भी मजेदार अंदाज में सामने आया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और जमकर हंसी उड़ाई।

शोर इन द सिटी (2011)

शोर इन द सिटी कॉमेडी फिल्म नहीं थी, लेकिन तुषार की नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस और हल्के-फुल्के मजाकिया पल दर्शकों को पसंद आए।

क्या सुपर कूल हैं हम (2012)

2012 की फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम में तुषार की जोड़ी और उनकी फनी एक्टिंग ने एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दिया। उनके डायलॉग और कॉमिक अंदाज आज भी याद किए जाते हैं।

तुषार कपूर ने कॉमेडी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram