ये हैं Tabu की सुपरहिट फिल्में


By Priyam Kumari04, Nov 2025 10:25 AMjagran.com

बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू आज 54 साल की हो गई हैं। वह अपनी बेहतरीन अदाकारी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Tabu की फिल्में

तब्बू ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की हिट फिल्मों पर।

चांदनी बार (2001)

इस फिल्म में तब्बू ने एक बार डांसर का रोल निभाया था। उनके दमदार अभिनय ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया और फिल्म को कल्ट स्टेटस मिला।

हैदर (2014)

तब्बू ने फिल्म हैदर में भी काम किया है। इसमें उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी नजर आएं।

दृश्यम (2015)

अजय देवगन के साथ तब्बू का इंटेंस पुलिस ऑफिसर वाला रोल दर्शकों के दिलों में बस गया। फिल्म दृश्यम आज भी सस्पेंस की क्लासिक मानी जाती है।

गोलमाल अगेन (2017)

साल 2017 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन में तब्बू ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।

अंधाधुन (2018)

ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म अंधाधुन में तब्बू ने एक नेगेटिव किरदार निभाया था। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को चौंका दिया और फिल्म सुपरहिट रही।

भूल भुलैया 2 (2022)

हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 में तब्बू ने डबल रोल निभाकर सभी को हैरान कर दिया। उनकी एक्टिंग ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बना दिया।

तब्बू का हर किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB & Instagram