Sargun Mehta ने इन फिल्मों में निभाया शानदार रोल


By Priyam Kumari06, Sep 2025 10:44 AMjagran.com

Sargun Mehta Birthday

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वालीं एक्ट्रेस सरगुन मेहता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनकी फिल्मों में दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता। आइए जानते हैं उनकी 7 बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

Angrej (2015)

फिल्म अंग्रेज से Sargun Mehta ने पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया। उनकी सादगी और बेहतरीन अभिनय को खूब सराहा गया।

Love Punjab (2016)

सरगुन मेहता ने फिल्म लव पंजाबी में पारिवारिक इमोशन्स और रिश्तों को बखूबी निभाया। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को फिल्म से जोड़कर रखा।

Jindua (2017)

रोमांस और इमोशन्स से भरी फिल्म जिंदुआ में Sargun ने शानदार रोल किया। उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।

Qismat (2018)

2018 में आई फिल्म किस्मत ने Sargun को नई ऊंचाई दी। उनके किरदार ने दर्शकों को भावुक कर दिया और खूब तारीफें बटोरी।

Kala Shah Kala (2019)

कला शाह कला फिल्म में सरगुन मेहता की कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग हिट रही। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एन्जॉय किया।

Surkhi Bindi (2019)

सरगुन मेहता की फिल्म सुर्खी बिंदी में उन्होंने एक सपनों वाली लड़की का किरदार निभाया। वहीं, रोल को काफी रियलिस्टिक तरीके से पेश किया।

Qismat 2 (2021)

किस्मत के दूसरे पार्ट में सरगुन फिर से इमोशनल और रोमांटिक रोल में नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई।

सरगुन मेहता ने फिल्मों से न सिर्फ एंटरटेन किया बल्कि दिल को छू लिया। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram