बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन एक्टर प्रभास आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रजेंस से फैंस के दिल में जगह बनाई है।
प्रभास ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं एक्टर की सुपरहिट फिल्मों पर।
एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर फिल्म रिबेल साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें प्रभास और तमन्ना भाटिया लीड रोल में दिखाई दिए।
साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली से प्रभास ने इंडस्ट्री में पहचान बनाई। इसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
प्रभास की हाई-टेक एक्शन फिल्म साहो साल 2019 में रिलीज हुई। इसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ काम किया। मूवी ने आते ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली।
राधे श्याम 2022 में रिलीज होने वाली एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
एक्शन-थ्रिलर फिल्म सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, प्रभास और श्रिया शेड्डी लीड रोल में नजर आए, जिसमें प्रभास ने सालार के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
2024 की ब्लॉकबस्टर साई-फाई मूवी कल्कि 2898 एडी उस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। फिल्म में प्रभास का किरदार दर्शकों ने खूब पसंद किया।
प्रभास की और फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram