Kangana Ranaut की लगातार ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटी


By Shradha Upadhyay23, Mar 2024 09:51 PMjagran.com

धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं। जो कि अपने अबतक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में अपने दम पर हिट करा चुकी हैं।

कंगना रनौत जन्मदिन

आज अभिनेत्री अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उन्हें देशभर फैंस समेत स्टार्स से बधाइयां मिल रही हैं। इस खास मौके पर कंगना हिमाचल देवी के दर्शन गई हैं।

कंगना फ्लॉप फिल्में

आज हम आपको कंगना रनौत के करियर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो कि बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई।

जजमेंटल है क्या

साल 2019 में आई अभिनेत्री की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं कायम रख सकी। इस फिल्म में कंगना और राजकुमार राव नजर आए थे।

पंगा

इसके अगले साल 2020 में आई पंगा भी बुरी तरह पिटी थी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने महज 28.92 करोड़ का कलेक्शन किया था।

थलाइवी

साल 2021 में रिलीज हुई तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक फिल्म थलाइवी भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। ऐसे में लगातार अभिनेत्री की 3 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई।

धाकड़

इसके साथ ही 2022 में आई 'धाकड़' तो एक्ट्रेस के करियर की डिजास्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म का कलेक्शन 4 दिन में 4 करोड़ भी नहीं पहुंच पाया।

तेजस

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म तेजस का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा रहा। फिल्म ने महज 5 करोड़ का कलेक्शन किया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ