बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर जावेद जाफरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं जावेद जाफरी की हिट फिल्मों पर।
जावेद जाफरी ने फिल्म सलाम नमस्ते में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के साथ काम किया। यह साल 2005 की बेहतरीन फिल्म है।
कॉमेडी और मस्ती से भरपूर फिल्म धमाल में जावेद की टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। उनकी कॉमिक सीन आज भी दर्शकों को हंसा देते हैं।
2007 में बनी हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ता रा रम पम का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया। इसमें जावेद जाफरी सैफ अली खान के साथ लीड रोल में थे।
साल 2008 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। इस मूवी में जावेद जाफरी भी नजर आएं।
आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में भी जावेद जाफरी ने काम कर चुके हैं। यह उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
हिट फिल्म धमाल की अगली स्क्वील डबल धमाल में भी जावेद ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
साल 2013 में आई बेशर्म फिल्म में रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा के साथ जावेद जाफरी ने भी काम किया। इसमें उन्होंने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता।
जावेद जाफरी की और फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram