ये हैं अमिताभ बच्चन की टॉप 7 फिल्में


By Priyam Kumari11, Oct 2025 10:03 AMjagran.com

Amitabh Bachchan की फिल्में

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं अभिनेता की टॉप 7 फिल्मों पर।

आनंद (1971)

अमिताभ की फिल्म आनंद में उन्होंने डॉक्टर की भूमिका में अपने एक्टिंग टैलेंट का लोहा मनवाया। राजेश खन्ना के साथ उनकी केमिस्ट्री ने इसे अविस्मरणीय बनाया।

शोले (1975)

1975 में आई एक्शन फिल्म शोले ने अमिताभ को अमिताभ बना दिया। फिल्म में अमिताभ की बेहतरीन एक्टिंग ने इसे आज भी बॉलीवुड क्लासिक बना दिया है।

दीवार (1975)

अमिताभ की एंग्री यंग मैन वाली छवि फिल्म दीवार में साफ झलकती है। फिल्म की कहानी और संवाद आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

कभी कभी (1976)

अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने इस फिल्म में रोमांस और इमोशन का परफेक्ट मेल दिखाया। ये फिल्म उनके करियर की एक यादगार रोमांटिक फिल्म मानी जाती है।

सत्ते पे सत्ता (1982)

अमिताभ की फिल्म सत्ते पे सत्ता पावर और इंटेंसिटी का बेस्ट उदाहरण है। इसमें उन्होंने हेमा मालिनी के साथ काम किया है।

अग्निपथ (1990)

एक्शन और क्राइम से भरपूर फिल्म अग्निपथ साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई।

कभी खुशी कभी गम (2001)

अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म कभी खुशी कभी गम साल 2001 में आई। इस मूवी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। आज भी लोग फिल्म को देखना खूब पसंद करते हैं।

अमिताभ बच्चन की हर फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb