बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस Radhika Apte ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं।
राधिका आप्टे सिर्फ खूबसूरत दिखने से नहीं, बल्कि अपने दमदार एक्टिंग स्किल्स से उन्होंने सभी का दिल जीता। इन 6 फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
थ्रिलर फिल्म अंधाधुन में राधिका ने शानदार अभिनय किया। फिल्म की कहानी और उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। अंधाधुन ने उन्हें बॉलीवुड में सच्ची पहचान दिलाई।
नेटफ्लिक्स की इस ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज में उनका किरदार बेहद चर्चित रहा। राधिका ने अपनी भूमिका में गहराई और प्रभाव डालकर सबका दिल जीत लिया। इसने उन्हें डिजिटल दुनिया में भी फेमस कर दिया।
फिल्म पार्चड में Radhika ने महिलाओं की मुश्किलों और संघर्ष को बखूबी पेश किया। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने दोनों ने सराहा।
इमोशनल और इंटेंस रोल में राधिका ने अपने अभिनय का जादू दिखाया। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने कहानी को शानदार बना दिया। वहीं, उन्हें सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जगह दिलाई।
इस हॉरर फिल्म में राधिका ने डर और तनाव के भाव इतने असरदार तरीके से दिखाए कि सभी दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। यह फिल्म उनके करियर में एक्सपेरिमेंटल रोल की मिसाल बन गई।
लस्ट स्टोरीज फिल्म में राधिका आप्टे ने आधुनिक रिश्तों और जटिल भावनाओं को दर्शाया। राधिका का यह किरदार क्रिटिक्स की सराहना का केंद्र बना।
इन फिल्मों ने राधिका आप्टे को बॉलीवुड की सबसे दमदार अभिनेत्री बना दिया। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram