Malaika Arora के इन ग्लैमरस लुक्स पर फिदा हो जाएंगे आप


By Priyam Kumari23, Oct 2025 10:34 AMjagran.com

Malaika Arora Birthday

बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली मलाइका इंडस्ट्री की पॉपुलर हसीनाओं में से एक हैं।

बर्थडे गर्ल का फैशन

मलाइका अरोड़ा अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस 52 की उम्र में भी अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के होश उड़ा देती हैं।

मलाइका के ग्लैमरस लुक्स

एक्ट्रेस का हर लुक फैंस को काफी इंस्पायर करता है। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं मलाइका अरोड़ा के ग्लैमरस लुक्स पर।

स्कर्ट विद टॉप लुक

मलाइका मिनी स्कर्ट और डीप नेक टॉप में हॉट नजर आ रही हैं। उनका ये लुक फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, उन्होंने शाइनी मेकअप से लुक को कंप्लीट किया।

साड़ी लुक

मलाइका अरोड़ा को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक कलर की रेडी टू वियर साड़ी कैरी किया है, जो उनको सेसी लुक दे रहा है।

बॉडीकॉन लुक

ज्यादातर गर्ल्स को बॉडीकॉन ड्रेस पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप नाइट पार्टी या डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो मलाइका जैसी बॉडीकॉन ड्रेस से आइडिया लें।

थाई स्लिट लुक

अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए मलाइका का ये थाई स्लिट लुक बेस्ट है। आप एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट जरूर करें।

ब्लेजर सेट लुक

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। यह आपको बॉसी और क्लासी लुक देगा। वहीं, इसके साथ बन हेयरस्टाइल बनाएं।

मलाइका अरोड़ा के इन लुक्स को फैंस ने खूब पसंद किया। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@malaikaaroraofficial)