बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु को आज हर कोई जानता है। बिपाशा बसु ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।
बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया से लाइव चैट के दौरान अपनी जिंदगी का एक बहुत ही नाजुक पल शेयर किया है।
लाइव चैट के दौरान बिपाशा बसु ने बताया कि डिलीवरी के 3 दिन बाद उन्हें ये पता चला था कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद हैं।
बिपाशा और करण की बेटी देवी जब 3 महीने की हुई तो उसकी हार्ट की सर्जरी हुई थी। लाइव चैट के दौरान एक्ट्रेस की आंखों से आंसू आने लगे थे।
बिपाशा बसु ने बताया कि देवी की हार्ट सर्जरी 6 घंटे तक चली थी। 6 घंटे तक बिपाशा बेचैन रहीं लेकिन अब सब ठीक है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी की सर्जरी के बारे में सुनकर कपल के फैंस परेशान हो गए।
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को सात फेरे लिए थे।
शादी के 6 साल बाद दोनों ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया।