तिरुवनंतपुरम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी मुकबाले में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के समक्ष श्रीलंका की टीम टिक नहीं सकी।
श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 73 रन ही बना पाई और भारत ने 317 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली।
यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है, इतना ही नहीं भारत, दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने वनडे में 300 से ज्यादा रन से किसी टीम को हराया है।
इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पास था, जिसने 290 रन के अंतर से आयरलैंड को हराया था।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच की सीरीज को 3-0 से जीत कर, नए साल का बेहतरीन आगाज किया।
भारत की ओर से बल्लेबाजी में विराट कोहली, तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने विरोध टीम पर अपना कहर बरपाया।