Karanveer Mehra कौन हैं? जिनके सिर पर सजा बिग बॉस 18 का ताज


By Priyam Kumari20, Jan 2025 12:18 PMjagran.com

बिग बॉस 18 के विनर करणवीर

टीवी अभिनेता करणवीर मेहरा ने बिग बॉस सीजन 18 के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। करणवीर इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं, जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।

करणवीर ने ट्रॉफी की अपने नाम

बता दें कि करणवीर मेहरा पहले रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बने, फिर अब सलमान खान के बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आइए जानते हैं करणवीर के बारे में।

कौन हैं करणवीर मेहरा

लगातार दो बड़े पॉपुलर रियलिटी शो जीतने वाले करणवीर मेहरा दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर 1977 को हुआ था। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई मसूरी से की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए।

करणवीर की नेटवर्थ

अब बात करें उनकी नेटवर्थ की तो, करणवीर मेहरा की कुल संपत्ति लगभग 12 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, एक्टर के पास एक आलीशान घर भी है।

करणवीर का करियर

करणवीर ने साल 2004 में टीवी शो रीमिक्स से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

करणवीर की पर्सनल लाइफ

अभिनेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में अपनी बचपन की दोस्त देविका मेहरा से शादी की थी, लेकिन साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद साल 2021 में करण ने एक्ट्रेस निधि सेठ से शादी की लेकिन 2023 में फिर उनका रिश्ता टूट गया।

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@karanveermehra) & Jagran