बिग बॉस ओटीटी 2 के पॉपुलर कंटेस्टेंट मनीषा रानी घर के अंदर शानदार गेम खेल रही हैं। फैंस भी मनीषा को खूब प्यार दे रहे हैं।
अपने शानदार खेल के चलते और दर्शकों की चहेती बनने के साथ मनीषा शो के आखिर तक बनी हुई हैं।
शो में आने से पहले भी हालांकि मनीषा की अच्छी फैन फॉलोइंग और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स थे। लेकिन शो में एंट्री लेने के बाद उनके फॉलोअर्स में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
जहां शो से पहले मनीषा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स थे। वही अब ये बढ़कर 6 मिलियन से भी ज्यादा ही गए हैं।
मनीषा बिहार की रहने वाली हैं। उनका स्टाइल और बोली पर घरवाले और फैंस दोनों फिदा हैं।
मनीषा घर के अंदर जाद हदीद को किस करने से लेकर एल्विश यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर छाई रहीं।
इंस्टाग्राम रील्स को लेकर मनीषा सोशल मीडिया पर छा गई थीं। और आज बिग बॉस और फैंस ने उन्हें आज सेलिब्रिटी बना दिया।
अपने शानदार गेम के साथ मनीषा अपनी खूबसूरती से भी फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।