बिग बॉस ओटीटी 2 काफी ज्यादा चर्चा में शुमार है। जल्द ही शो खत्म भी होने वाला है।
आज हम आपको बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट की एजुकेशन के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस में कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बैचलर की डिग्री प्राप्त की है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। फुकरा इंसान के नाम से फेमस अभिषेक सबका दिल जीत रहे हैं।
सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी की बात की जाए तो मनीषा ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है।
फेमस एक्ट्रेस बेबीका धुर्वे ने महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में बैचलर की डिग्री प्राप्त की है।
बात की जाए पूजा भट्ट की तो महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा 12वीं पास भी नहीं हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में सबसे बड़ी हैं लेकिन कम पढ़ी लिखी हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले 14 अगस्त को है। अब देखना ये हैं किन कौन इस सीजन का विजेता होगा।