Bigg Boss OTT 2 के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले कंटेस्टेंट


By Akanksha Jain26, Jul 2023 02:16 PMjagran.com

एल्विस यादव

आज हम आपको बिग बॉस ओटीटी 2 के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले कंटेस्टेंट के नाम बताएंगे। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एल्विस यादव का है, जिनके 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

आशिका भाटिया

आशिका भाटिया का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

मनीषा रानी

फैन फॉलोइंग के मामले में मनीषा रानी भी पीछे नहीं हैं। मनीषा के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिषेक को इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जिया शंकर

फेमस एक्ट्रेस जिया शंकर की बात की जाए तो जिया की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। एक्ट्रेस को 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

पूजा भट्ट

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी बिग बॉस ओटीटी में काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

जद हदीद

फैन फॉलोइंग के मामले में बिग बॉस का विदेश कंटेस्टेंट थोड़ा पीछे हैं। जद हदीद को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

अविनाश, बेबीका

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नाम अविनाश और बेबीका का है। इंस्टाग्राम पर अविनाश को 2 लाख और बेबीका को 69000 लोग ही फॉलो करते हैं। 

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ