इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने गुपचुप रचाई शादी, पिक्चर्स वायरल


By Priyanka Joshi18, Mar 2023 06:31 PMjagran.com

बिग बॉस कंटेस्टेंट

बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी पवित्र पुनिया की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं।

पवित्र पुनिया ने की शादी

पवित्र पुनिया का मांग में सिंदूर और शादी के जोड़े में देख उनके फैंस उनकी शादी की आंशका जता रहे हैं। इन पिक्चर्स में पवित्र शादी के लाल जोड़े में मंदिर के सामने नजर आ रही हैं।

दुल्हन के गेटअप में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस

पवित्र दुल्हन के गेटअप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने दुल्हन की तरह ही ज्वैलरी भी पहनी हुई है।

किसके साथ की शादी

पवित्र पुनिया काफी समय से एजाज खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का प्यार बिग बॉस के घर में परवान चढ़ा। जिसके बाद से ही अक्सर दोनों अपनी पिक्चर्स शेयर करते हैं।

लोग पूछ रहे सवाल

अब दोनों के फैंस को अंदेशा है कि कपल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है और ये उसी का वीडियो है। जिसे लेकर फैंस कपल्स से सवाल भी कर रहे हैं।

कौन हैं एजाज खान

एजान खान कहीं तो होगा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, क्या होगा निम्मो का और काव्यांजलि जैसे सीरियल्स के लिए जाना जाता है। बिग बॉस 14 के बाद वो सिटी ऑफ ड्रीम्स में भी नजर आए थे।

कौन हैं पवित्र पुनिया

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पवित्र कई शोज में नजर आ चुकी हैं। एजाज खान के साथ वो भी बिग बॉस 14 में नजर आई थीं।

कपल ने नहीं किया खुलासा

हालांकि, कपल ने उनकी शादी की बात को अब तक कंफर्म नहीं किया है। फैंस के मन में दोनों की शादी को लेकर खासे सवाल हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

साउथ एक्ट्रेस Kajal Aggarwal की मदहोश अदाओं पर फैंस फिदा