Bigg Boss: सीजन 11-17 तक विनर रह चुके हैं ये सेलिब्रिटी


By Akshara Verma17, Dec 2024 09:00 PMjagran.com

ट्रेंडिंग शो बिग बॉस

आजकल बिग बॉस सीजन 18 चल रहा है। सलमान खान का यह पॉपुलर शो कलर्स चैनल और जिओ सिनेमा पर आता है। Bigg Boss का हर सीजन मशहूर सेलिब्रिटीज से भरा होता है। इस शो से हमें सेलिब्रिटीज की एक्टिंग, ड्रामा ओर उनकी पर्सनैलिटी नजर आती हैं।

सीजन 11 से 17 की विनर लिस्ट

यदि आप भी Bigg Boss को देखना पसंद करते हैं, तो आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आज हम बिग बॉस के सीजन 11 से 17 तक के विनर के बारे में इस स्टोरी में बताने जा रहे हैं।

शिल्पा शिंदे

टीवी की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपनी समझदारी और गेम में स्ट्रैटजी लगा कर 2017 में बिग बॉस की ट्रॉपी को अपने नाम किया।

दीपिका कक्कड़

2018 में बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ ने सब का दिल जीत लिया। ट्रॉफी जीतने के बाद से टीवी एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी लंबी छलांग लगाई।

सिद्धार्थ शुक्ला

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के सीजन 13 के विनर बने थे। लोगों को शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी पसंद आई थी।

रुबीना दिलैक

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन 14 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। एक्ट्रेस की बॉसी पर्सनैलिटी ने गेम के साथ-साथ लोगों का भी दिल जीता।

तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी को सीजन 15 में तेजस्वी ने जीत कर अपना नाम रोशन किया। एक्ट्रेस की गेम स्ट्रैटजी और बोल्ड पर्सनैलिटी ने उन्हें इस ट्रॉफी का हकदार बनाया।

एमसी स्टेन

बिग बॉस में सेलिब्रिटीज के साथ-साथ पॉपुलर पर्सनैलिटी भी इस गेम का हिस्सा बनते हैं। रैपर एमसी स्टेन ने सीजन 16 में ट्रॉफी अपने नाम किया।

मुनव्वर फारूकी

सीजन 17 की खूबसूरत ट्रॉफी को मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम किया। बिग बॉस 17 के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन ने काफी लोगों को शो की तरफ अट्रैक्ट किया जिससे TRP में काफी बढ़ोतरी हुई।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: IMDB and INSTAGRAM