बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 19 में नजर आ रही हैं। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
कुनिका सदानंद ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं।
एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं कुनिका सदानंद की सुपरहिट फिल्मों पर।
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बेटा में कुनिका ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आईं। फिल्म में एक्ट्रेस ने कुनिका का ही रोल अदा किया है।
कुनिका सदानंद ने 1992 में आई खिलाड़ी फिल्म में भी काम किया है। यह एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है।
कुनिका सदानंद ने फिल्म हम साथ साथ हैं से खूब फेम कमाया। इस फिल्म में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।
शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म कोयला साल 1997 में रिलीज हुई है। इस फिल्म में कुनिका ने शानदार एक्टिंग की है।
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर प्यार किया तो डरना क्या 1998 में आई। इसमें कुनिका ने मिसेज खन्ना की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता।
कुनिका की और फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB & Instagram