टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर बिग बॉस के सीजन 19 की सबसे यंग कंटेस्टेंट बन गई हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
अशनूर कौर ने 21 साल की उम्र में भी खूब पहचान बनाई है। बिग बॉस से पहले एक्ट्रेस ने इन सीरियल और मूवीज में भी काम किया है।
अशनूर कौर ने छोटी उम्र में ही साथ निभाना साथिया में ‘पन्ना’ का किरदार निभाकर पहचान बनाई।
रणबीर कपूर स्टारर मूवी संजू में अशनूर कौर कैमियो रोल में नजर आईं। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा।
टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी अशनूर ने काम किया है। इसमें उन्होंने ‘नायरा’ के बचपन का किरदार निभाया।
अशनूर कौर ने ऐतिहासिक सीरियल झांसी की रानी में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।
2018 में आई फिल्म मनमर्जियां में अशनूर ने अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ अहम रोल निभाया।
पटियाला बेब्स धारावाहिक में अशनूर कौर की मासूम एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
अशनूर कौर इन शोज के साथ बिग बॉस में भी धमाल मचा रही हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDB