अंकिता-विक्की के बाद अब Bigg Boss 18 में एंट्री करेगा टीवी का ये कपल ?


By Shradha Upadhyay28, Sep 2024 01:44 PMjagran.com

बिग बॉस सीजन 18

सलमान खान का बेहद चर्चित रियलिटी शोज बिग बॉस सीजन 18 बहुत जल्द अक्टूबर में दस्तक देने जा रहा है। फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील

वही जैसे जैसे नया सीजन शुरू होने के दिन नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो रहे हैं। जिनमें से कुछ कंफर्म तो कुछ अभी भी कतार में हैं।

बिग बॉस सीजन 18 प्रोमो

वही हाल में बिग बॉस सीजन 18 का प्रोमो भी आउट हो गया है। इस बार शो की थीम - टाइम का तांडव है। जिसका अंदाजा प्रोमो को देखकर लगाया जा सकता है।

टीवी की जोड़ी

बिग बॉस के इतिहास में ऐसे कई सीजन में जिसमें आपको घर के अंदर टीवी की रियल लाइफ जोड़ियां देखने को मिली हैं। जिनको फैंस ने भरपूर प्यार दिया।

विक्की-अंकिता

बीते सीजन बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की जोड़ी नजर आई थी। कपल का घर के अंदर खूब नोकझोंक और प्यार देखने को मिला।

ये जोड़ी कर सकती हैं एंट्री ?

वही इस बार सीजन 18 में बताया जा रहा है कि टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया संग शोज में नजर आ सकती हैं, हालांकि अभी ये रिपोर्ट कंफर्म नहीं है।

लवली कपल

दिव्यांका और विवेक टीवी के लवली कपल में से एक हैं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी।

इस दिन शुरू होगा बिग बॉस 18

रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस सीजन 18 के 6 अक्टूबर से शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर अभी को ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।