Bigg Boss 18 के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन हैं?


By Priyam Kumari02, Jan 2025 03:50 PMjagran.com

बिग बॉस 18

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 जब से शुरू हुआ है, तब से चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। घर के अंदर हो रहे लड़ाई-झगड़े दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

बिग बॉस के कंटेस्टेंट

अब शो जल्द ही फिनाले की तरफ बढ़ते जा रहा है। वहीं, कंटेस्टेंट अपने गेम को और भी ज्यादा मजबूत कर रहे हैं। फिलहाल घर में सदस्यों के परिवार वाले पहुंचे हुए हैं। बता दें कि इस वक्त विवियन डीसेना सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।

कौन हैं विवियन डीसेना?

विवियन डीसेना एक्टिंग के अलावा, अपनी कमाल की लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उज्जैन से की। उनको टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में काफी समय लगा है।

हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट

इतना ही नहीं, विवियन ने कलर्स के कई फेमस शोज में भी काम किया है। उनकी कमाई इतनी है कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे। बता दें कि विवियन डीसेना बिग बॉस के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं।

जानिए कितना करते हैं चार्ज?

जानकारी के मुताबिक, विवियन डीसेना एक हफ्ते के 5 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा, विवियन लगभग कुल 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि वह टीवी इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में से एक हैं।

विवियन का लाइफस्टाइल

फैशन के मामले में विवियन कई बड़े-बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ देते हैं। उनका लाइफस्टाइल काफी कूल है। वह अक्सर इवेंट या अवॉर्ड शो में स्पॉट किए जाते हैं। उनके स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं।

विवियन के फेमस शोज

विवियन ने टीवी शो ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ और ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ से खूब सारी पॉपुलैरिटी हासिल की है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@viviandsena) & IMDb