Bigg Boss 17 का ये कंटेस्टेंट पूरे सीजन के लिए हुआ नॉमिनेट


By Shradha Upadhyay28, Nov 2023 03:57 PMjagran.com

बिग बॉस सीजन 17

इन दिनों सलमान खान होस्ट फेमस शो बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट के बीच घमासान लड़ाई और प्यार भी देखने को मिल रहा है।

घर में ट्विस्ट

घर में काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही बीते एपिसोड में नॉमिनेशन और न्यू सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी की एंट्री देखने को मिली।

नॉमिनेट सदस्य

इसी बीच इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया में 8 कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है।

इस कंटेस्टेटन पर टूटा पहाड़

लेकिन इसी बीच नॉमिनेशन के साथ नील भट्ट पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। नील को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

अनुराग की सजा ट्रांसफर

दरअसल, पिछले हफ्ते अनुराग डोभाल को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया था। ऐसे में उनकी सजा को ट्रांसफर करते हुए ये सजा अब नील को दी गई है।

नील-अंकिता झगड़ा

इसके साथ ही नील भट्ट और अंकिता लोखंडे में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। जहां एक और झगड़ा देखने को मिला तो वही दूसरी और नॉमिनेशन का झटका।

अनुराग को फटकार

इसके अलावा बिग बॉस ने अनुराग डोभाल को इधर-उधर कान भरने को लेकर जमकर लताड़ लगाई। जिससे परेशान होकर अनुराग ने शो छोड़ने की बात कही।

नोमिनेट सदस्य

वही इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग, अरुण, अंकिता, विक्की, खानजादी, मन्नारा, नील और टिंकू का नाम शामिल है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ