बेहद फेमस हैं Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड 'आयशा खान', जानें


By Shradha Upadhyay19, Dec 2023 02:27 PMjagran.com

बिग बॉस 17 फेम

इन दिनों सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। घर में कई सदस्य नॉमिनेट होकर बाहर जा रहे हैं। तो कई सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है।

न्यू वाइल्ड कार्ड सदस्य

ऐसे में इसी बीच बिग बॉस के घर में एक न्यू वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर के अंदर माहौल गर्म कर दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं आयशा खान की।

मुनव्वर एक्स गर्लफ्रेंड

हाल में बिग बॉस के घर में शामिल हुई कॉमेडियन मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान की। जिन्होंने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाकर लाइमलाइट बटौर ली है। आइये जान लेते हैं कौन हैं आयशा ?

कौन हैं आयशा खान?

आयशा खान पेशे से एक मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। जो कि अपने हॉट लुक्स और वीडियोज को लेकर छाई रहती हैं।

म्यूजिक वीडियो

इसके अलावा आयशा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। जिनमें गिटार, रीबोर्न हीर और मोहब्बत के काबिल जैसे गाने शामिल हैं।

साउथ इंडस्ट्री का हिस्सा

इन सबके अलावा आयशा साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस कई साउथ फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

आयशा रही विनर

आयशा खान एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ टीन नविवुड 2019 की विनर भी रह चुकी हैं।

आयशा फैन फॉलोइंग

इसके साथ ही अभिनेत्री की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनको इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ