Bigg Boss 17 में नजर आएंगे ये सितारे, देखें लिस्ट


By Shradha Upadhyay19, Aug 2023 09:04 PMjagran.com

बिग बॉस सीजन 17

सलमान खान का चर्चित और फेमस रियलिटी शो बिग बॉस हर साल फैंस को एंटरटेन करने के लिए एक नया सीजन लेकर आता है। वही अब फैंस बिग बॉस के सीजन 17 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ये सेलेब्स सीजन 17 में नजर आ सकते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी इस बार बिग बॉस सीजन 17 में एंट्री ले सकती हैं। इससे पहले दिव्यांका ये ऑफर ठुकरा चुकी हैं।

मोहसिन खान

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मोहसिन खान को भी बिग बॉस सीजन 17 के लिए अप्रोच किया गया है।

फैजल उर्फ़ फैजू

फेमस युट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार फैजू भी इस बार बिग बॉस के घर में धमाल मचाते नजर आ सकते हैं।

अंजलि अरोड़ा

कच्चा बादाम गाने से रातों रात फेमस हुई अंजलि अरोड़ा का भी नाम सामने आ रहा है।

जेनिफर विंगेट

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के भी बिग बॉस सीजन 17 में आने की खबरें सामने आ रही हैं।

अंजुम फकीह

बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह को भी मेकर्स ने प्रस्ताव भेजा है।

सुरभि ज्योति

इसके आलावा टीवी की नागिन और कई शो में नजर आ चुकी भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ