नीतीश कुमार का इस्तीफा और ट्वीन टावर का गिरना, अगस्त 2022 की 8 बड़ी खबरें


By Abhishek Pandey28, Dec 2022 03:34 PMjagran.com

नीतीश कुमार का इस्तीफा

बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसी कारण से नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे राजद के समर्थन से एक बार फिर मुख्यमंत्री बने।

देश के 14वें उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति चुने गए।

आर प्रज्ञाननंधा

17 वर्षीय आर प्रज्ञाननंधा ने विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर सनसनी मचा दी।

यौन शोषण का आरोप

मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

गुलाम नवी आजाद का इस्तीफा

जम्मू कश्मीर के कद्दावर गुलाम नवी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले पांच दशक से पार्टी के साथ जुड़े थे।

देश के 49वें चीफ जस्टिस

जस्टिस उदय उमेश ललित देश के 49वें चीफ जस्टिस बने।

ट्वीन टावर का ध्वस्तीकरण

भ्रष्टाचार के कारण यूपी के नोएडा में सुपरटैक ट्वीन टावर गिरा दिए गए।

सोनिया गांधी की मां का निधन

लंबी बीमारी के बाद कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी की मां पायलो मायनो का इटली में निधन हो गया।