भूमि पेडनेकर ने इस डाइट से घटाया 35 किलो वजन


By Akanksha Jain29, Mar 2023 04:12 PMjagran.com

गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अपना वजन बढ़ाया था और महज 6 महीनों ने अपनी बॉडी को वापस शेप में किया था।

घटाया 35 किलो

फिल्म के बाद भूमि पेडनेकर ने अपना 35 किलो वजन घटाया था। आज भूमि बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

पानी का सेवन

एक्ट्रेस का कहना है कि अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। फिट रहने के लिए पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

एक्सरसाइज है जरूरी

ऐसा नहीं है कि सिर्फ खान-पान में कमी करने से आपका वजन घट जाएगा। वजन घटाने के लिए आपको एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है।

घटाया पोर्शन साइज

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खाना बंद न करें बल्कि खाने के पोर्शन को कम कर दें। खाने में प्रोटीन वाली चीजे ज्यादा खाना चाहिए। 

डिटॉक्स वाटर

भूमि पेडनेकर सुबह उठने के बाद एलोवेरा जूस का सेवन करती थी। इसके बाद खीरा, पुदीना और नींबू का डिटॉक्स वाटर बना कर पीती थी।

हैल्दी लंच

  भूमि पेडनेकर मल्टीग्रेन आटे की रोटी का सेवन करती हैं और घर का खाना ही खाती हैं। 

नॉनवेज डिनर

भूमि नॉनवेज की शौकीन है, वो डिनर में ग्रील्ड चिकन या फिश खाती है। इसके साथ वो मल्टीग्रेन रोटी और एक कटोरी राइस खाती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ