फिल्मी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस Bhumi Pednekar अपनी हसीन अदाओं को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ क्लासी वेस्टर्न लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप खूबसूरत लगेंगी।
एक्ट्रेस की ब्लैक ड्रेस का नेक डिजाइन बेहद खूबसूरत है। आप ऐसी ड्रेस को गोल्डन चंकी ज्वैलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपकी पर्सनैलिटी को पार्टी में बेहद क्लासी दिखाएगा।
Bhumi ने ब्राउन कलर की स्टाइलिश ड्रेस को कैरी किया है। इसे अट्रैक्टिव लुक देने के लिए उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई हुई है। पार्टी के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक को हाई हील्स के साथ पहन सकती हैं।
इस बॉडीकॉन ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस एलिगेंट लग रही हैं। आप ऐसी ड्रेस को कॉकटेल पार्टी में पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस इस ऑरेंज कलर की ड्रेस में अट्रैक्टिव लग रही हैं। उन्होंने मैसी बन हेयर स्टाइल के साथ ड्रेस को एलिगेंट लुक दिया है। यंग गर्ल्स के लिए यह ड्रेस बेस्ट ऑप्शन है।
आप इस आउटफिट को क्लासी हैंडबैग और गोल्डन रिंग्स के साथ शादी या किसी ऑफिस के ईवेंट में कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।
Bhumi Pednekar को अक्सर फ्लोई गाउन में देखा जाता है। इस ड्रेस को आप ऑफिस पार्टी, डेट नाइट या किसी भी फॉर्मल इवेंट में पहन सकती हैं। यंग गर्ल्स डार्क मेकअप के साथ इस ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं।
आप भी एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लगने के लिए इस फॉर्मल लुक के साथ प्रिंटेड शर्ट को कैरी कर सकती हैं। Bhumi का स्टाइल कॉपी करने के साथ आप बूट्स भी ट्राई कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स एक्ट्रेस की इन वेस्टर्न ड्रेसेज को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@bhumipednekar)