भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने करियर कई फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की शानदार फिल्मों पर।
आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी साल 2014 की एक्शन-रोमांटिक फिल्म है। इसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ मुख्य रोल में नजर आईं।
साल 2015 की एक्शन-ड्रामा फिल्म पटना से पाकिस्तान में आम्रपाली ने शहनाज का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा, दिनेश लाल यादव मुख्य रोल में थे।
फिल्म बॉर्डर में भी आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ काम किया। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।
निरहुआ चलल लंदन भोजपुरी की एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म है। साल 2019 की इस फिल्म में एक बार फिर आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव के साथ काम किया।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की फिल्म जय वीरू साल 2019 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
शेर सिंह एक एक्शन रोमांस फिल्म है, जिसमें आम्रपाली दुबे और पवन सिंह लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भी साल 2019 में दस्तक दी थी।
फिल्म आशिकी में आम्रपाली ने गंगा के किरदार से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। इसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ मेन रोल में नजर आईं।
आम्रपाली दुबे की और फिल्मों को देखते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb