मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की शानदार हसीना है। जो कि कई हिंदी टीवी शोज में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अबतक कई बेहतरीन फिल्में और सांग्स किए हैं।
फैंस 41 साल की अभिनेत्री की हॉटनेस पर फिदा हैं। मोनालिसा का इंडियन हो या चाहे वेस्टर्न हर लुक कातिलाना होता है।
तो आज हम आपको मोनालिसा के रिवीलिंग ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनी मम्मी की पुरानी साड़ियों संग पेयर कर सकती हैं।
आप अपनी किसी प्लेन साड़ी के साथ इस तरह का फैब्रिक लेकर स्वीट हार्ट नेक शिमरी ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं। ये आपको बोल्ड लुक देंगे।
आप अपनी मम्मी की किसी पुरानी बनारसी साड़ी के साथ ऐसा हेक्सागॉन ब्लाउज डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। इसके साथ वन फोर्थ स्लीव्स काफी जचेंगी।
अभिनेत्री का मल्टी स्ट्रैप ब्लाउज काफी हॉट लग रहा है। पुरानी साड़ी में ऐसा रिवीलिंग ब्लाउज जान डाल देगा।
किसी पुरानी साड़ी के साथ इस तरह का हाल्टर नेक ब्लाउज एकदम मॉडर्न लुक देगा। यंग गर्ल्स इसे कॉपी कर सकती हैं।
आप चाहे तो इस तरह का सिंपल सोबर राउंड डीप नेक ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बना देगा।